What does the three-word idiom of Dhaka mean? How did it originate?By social worker Vanita Kasani Punjab"Dhaka's Teen Patta" refers to Dhaka, Palash flower and Pat, leaf.As the saying goes, "Dhaka
ढाक के तीन पात मुहावरे का क्या अर्थ है? इसकी उत्पत्ति कैसे हुई? By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब "ढाक के तीन पात' में ढाक, पलाश के फूल को और पात, पत्ता को कहा गया है। जैसा कि यह कहावत है, "ढाक के तीन पात" इसका मतलब है:- हमेशा एक जैसी दशा में रहना। एक जैसी स्थिति जिसमें कोई बदलाव नहीं होना। पहले मैं इस वाक्य का मतलब स्पष्ट करती हूँ। ढाक, पलाश का एक वृक्ष होता है, जो उत्तर भारत के गाँवों में पाया जाता है। अब जंगलों के कटने के कारण इसकी संख्या न के बराबर हो गयी है। पलाश के फूल लाल रंग के खूबसूरत फूल होते हैं, जिससे प्राकृतिक लाल रंग बनाया जाता है । "ढाक के तीन पात कहावत" इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ढाक के पेड़ के पत्ते ही सिर्फ “तीन की संख्या में एक साथ" होते हैं। किसी भी टहनी पर न चार पत्ते होते हैं और न ही दो। नीचे की तस्वीर में आप देख सकते हैं। अब यह कहावत कैसे बनी, “ढाक के तीन पात” मैंं यह बताना चाहूँगी। जब भी ढाक के पेड़ में पत्ते उगते थे, तो गहरे हरे रंग के होते थे। यह छतरी के आकार में बढ़ते थे; जो शीतल वृक्ष कहलाते थे। लेकिन जब भी पेड़ पर फूल खिलन...